
रुद्रपुर – बरसात के मौसम में नगर निगम क्षेत्र की सड़को का बुरा हाल है, जिससे नगर वासियो का चलना दूभर हो गया है। आये दिन गड्डो में वाहन फस जाते है और दुर्घनाओं का शिकार होते है। नगर की ऐसी बदहाल सड़को के जीर्णोद्धार के लिये भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ सामने आये है।
नगर के सड़को के सुधार के लिये वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नगर निगम की प्रभारी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सूप कर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अंबिका विहार भूरारानी में सड़कों की हालात बदहाल हो चुकी है।जहां बरसात होने के बाद जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हालात यह हो जाते है कि वहां से लोगों का निकलना भी दूभर हो जाता है। पिछले दिनों जल भराव के कारण करंट लगने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अंबिका विहार भूरारानी में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं जहां सैकड़ो की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि जलभराव से निजात दिलाकर सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया गया तो कोई भी हादसा हो सकता है।
चुघ ने कहा कि रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल से लेकर प्रीत विहार तक डेढ़ सौ मीटर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जहां लोगों का चलना भी मुहाल हो चुका है। आए दिन इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। ऐसे में यह 150 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस मामले में ज्ञापन लेने के बाद प्रभारी नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिये जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार कोली, दर्शन कोली, शिवकुमार ,राजपाल, सत्येंद्र, महिपाल, पप्पू, केदार सिंह, लक्ष्मी, चंद्रा, हरीश ,देव सिंह, किरन आदि शामिल थे।





















