– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – होली का त्यौहार के बाद अब चुनावी रंग बिखरने वाला है, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर की लोकसभा सीट से राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसको लेकर राजनीतिक तापमान भी बढ़ने लगा है।
भाजपा प्रदेश मंत्रा विकास शर्मा ने ‘इंडिया नज़र’ को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कल यानी 27 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। वो अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन करेंगे और अपने कार्यकर्ताओ से मिलेंगे।

वही अभी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी कब नामांकन करेंगे, इसको लेकर अभी तक कांग्रेस ने कोई ब्यान जारी नहीं किया है। अलबत्ता इस चुनाव क्षेत्र से बसपा और सपा ने वही तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश मंत्रा विकास शर्मा ने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गये हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। धामी सरकार के कई फैसलों ने उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों की ओर ले जाने का काम किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जोर शोर से अपना नामांकन करेंगे। इस दोरान शहर में रोड शो और जनसभा भी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में पहुंचने की अपील की।





















