
रुद्रपुर – जाट महासभा ने किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप मनाया। स्व० चौधरी चरण सिंह को याद करके उनके द्वारा किये गये कार्यो को स्मरण किया गया।

जाट महासभा द्वारा नगर निगम के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा थे। शिव अरोरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसानो की वकालत की थी और उनके उत्थान के लिये हमेशा संघर्ष किया था। उनका मानना था किसान खुशहाल होगा तो देश उन्नति करेगा। अन्नदाता को वो सभी सुविधाये प्रदान करने के पैरोकार थे जिससे किसान खुश रह सके।
विधायक शिव अरोरा ने जाट महासभा के कार्यक्रम में भरोसा दिलाया कि किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति बहुत जल्द किसी चौराहे या पार्क में लगायी जायेंगी।

कार्यक्रम के संयोजक उपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह ने अपना सारा जीवन किसानो के हको की लड़ाई में लगा दिया। उन्हें जब भी सत्ता मिली उन्होंने बिना किसी डर के किसानो के हको के लिये काम किया। उनकी ईमानदारी और सादगी एक मिसाल है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के संस्मरण उनके विचार हमारे लिए आदर्श और धरोहर है। जो हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की आज 121वी जयंती है। बात 1959 की है जब नागपुर के अधिवेशन में प० जवाहर लाल नेहरू कॉपरेटिव फार्मिंग करना चाहते थे,लेकिन चौधरी चरण सिंह ने इसका खुलकर विरोध किया था और इससे किसानो को होने वाले नुक्सान से आगाह किया था। प्रस्ताव पास होने के बाद भी पंडित नेहरू इसे लागू नहीं कर सके थे .ऐसे थे चौधरी चरण सिंह।
रुद्रपुर नगर निगम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने की जबकि इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ प्रचारक स्नेह पाल ने की। कार्यक्रम के संयोजक उपेंद्र चौधरी थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ देवेन्द्र सिंह,गुलाब सिरोही,चौधरी हरवीर सिंह,विनोद फोगाट आदि थे। कार्यक्रम का संचालन चौधरी पुष्पेंद्र सिंह व शिखा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में 51 मेधावी बच्चो को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 31 सीनयर सिटीजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनोज तोमर,दीपक लोहाच,प्रदीप सांगवान,विनोद सिरोही,धर्मेंद्र मलिक, अवधेश मलिक, मनोज चौधरी, संजीव अहलावत, बसंत सिरोही, संजय चौधरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।





















