
किच्छा – ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर पहुंच कर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने अपनी समस्याये रख कर उनसे निदान कराने की मांग की। विधायक बेहड ने समस्याओ को गम्भीरतापूर्वक सूना और उनके निराकरण के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आपको बता दे कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ प्रत्येक सोमवार को अपने कार्यालय पर ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहता है, छोटी समस्याओ का निदान वो तुरंत करा देते है जब्कि विभागीय समस्याओ के निराकरण के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते है। उनके पास मुख्य रूप से राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड, बिजली एवं आर्थिक सहायता दिलाये जाने जैसी समस्याएं लेकर पहुंचते है।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसानो का एक प्रतिनिधिमण्डल किच्छा चीनी मिल को लेकर मिला। चीनी मिल के बार-बार बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर अवगत करवाया| प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि किच्छा चीनी मिल में करोडो की लागत से मरम्मत इत्यादि के कार्य करवाये गये। लेकिन इसके बाद भी चीनी मिल सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है।
प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से मांग की है कि चीनी मिल में लाखो रूपये का घोटाला हुआ है। चीनी मिल की रिपेरिंग के नाम पर जो खेल हुआ है, उसकी जांच कराई जाये जिससे असलियत सामने आ सके। यदि चीनी मिल इसी तरह से बार-बार बंद होती रही तो किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। विधायक बेहड़ ने किसान प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वो किसानो के साथ मिलकर प्रदर्शन, घेराव एवं आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भगवान् देई पत्नी मंगन लाल पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी ने आर्थिक सहायता,राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री किशन सिंह शान्तिपुरी न०-1 निवासी ने आर्थिक सहायता हेतु,उमेश चन्द ग्राम प्रधान तुर्कागौरी ने गाँव में 100 मीटर सड़क निर्माण कराये जाने,शुभान्ति देवी पत्नी गोपाल निवासी तुर्कागौरी ने वृद्धा पेंशन बनाये जाने,किच्छा वार्ड न०-2 आजादनगर से रूपा,पूनम यादव,रेशम सिंह,रतन सिंह,बलजीत सिंह,विमला देवी,राकेश,निर्मल आदि ने पानी निकासी की समस्या से अवगत कराया जिस पर विधायक बेहड़ ने प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शीघ्र समस्या के निस्तारण हेतु आदेशित किया है।





















