


रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रुद्रपुर विधानसभा का ‘वोटर चेतना महाअभियान’ कार्यक्रम की बैठक भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में सम्पन्न हुई , बैठक में मुख्य वक्ता के रूप के हरियाणा के पूर्व महामंत्री संगठन व भाजपा नेता सुरेश भट्ट शामिल हुए।

कार्यक्रम के स्वागत सम्बोधन में भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि वोटर चेतना अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने व पूरे जिले में नये वोटर जोड़ने व नये मतदाता की पहचान कर उनका वोट बनवाने हेतु कार्य करने में भाजपा कार्यकर्ता जुट जाये। जिससे जो नये वोटर है उनके नाम मतदाता सूची में चढ़वाये साथ ही जिनके नाम मतदाता सूची में रह गये है। उनको भी मतदाता सूची में जुड़वा ले,जिससे कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रह सके।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आये सुरेश भट्ट ने कहा राष्ट्रीय एव प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वोटर चेतना अभियान की शुरुआत पार्टी द्वारा की गई है। जिसको बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य हमारे बूथ के अध्यक्ष बीएलए शक्तिकेन्द्र सयोंजक के द्वारा किया जाना है, जिसमे वार्ड वार्ड बस्ती बस्ती इस महाअभियान को लेकर जाना है। जिसमे नये नये वोटर को खोजने व जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गयी है उनके वोट बनाने का कार्य हमारे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर किया जाना है। इससे आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
सुरेश भट्ट ने कहा कि यह अभियान हर घर सम्पर्क कर ही सम्भव हो पायेगा ओर हमारा प्रयास होना चाहिए अपने अपने क्षेत्रों में नये वोटर खोज सके। कार्यकताओ के अथक प्रयासों से यह अभियान सम्भव हो पायेगा ओर हमको उमीद है हम इस वोटर चेतना अभियान के साथ अधिक से अधिक लोगो को जोड़ पाएंगे।
बैठक में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। जिससे क्षेत्र का सभी युवा मतदाता इस से जुड़ जाये।
इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग व भाजपा नेता कुंदन राठौर द्वारा किया गया । इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, भारतभूषण चुघ, मयंक कक्कड़, व अन्य लोग मौजूद थे।





















