


– इंडिया नज़र ब्यूरोसितारगंज – उत्तराखंड के सितारगंज की सम्पूर्णानन्द शिविर खुली जेल से 55 साल का सज़ायाफ्ता कैदी बंदी रक्षको को चकमा देकर उड़नछू हो गया। अब जेल प्रशासन इस कैदी की तलाश में ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चला रहे है और बॉर्डर पर भी तलाशी अभियान चला रहे है।
इस खुली जेल से किसी कायदे के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है,इससे पहले भी कई घटनाये हो चुकी है। लेकिन जेल प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।

ताजा वारदात ह्त्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा भुगत रहे 55 वर्षीय जनरैल सिंह की है,जो पिछले डेढ़ साल से इस खुली जेल में सज़ा भुगत रहा था। आज जब यह अपनी टुकड़ी के साथ खेतो में काम करने गया तो वहा से फरार हो गया। जेल प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो पूरी जेल में खलबली मच गई। कैदी को पहले जेल में ही तलाश किया गया। जब वो नहीं मिला तो उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चालाय जा रहा है।
जेल अधीक्षक अनुराग के अनुसार फरार कैदी सफ़ेद चकदार पगड़ी पहने हुए है और उसने सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। जेल एवं पुलिस प्रशासन इसकी तलश में चेकिंग अभियान चला रहा है। निकटवर्ती नेपाल बॉर्डर और आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।
इस कैदी की फोटो भी वन विभाग के साथ पुलिस प्रशासन को भेज दी गई है। ड्रोन कैमरे से भी आसपास के जंगलो में इस कैदी की तलाश की जा रही है।





















