


रुद्रपुर – देश की आज़ादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री कृषि मंत्री उत्तराखंड गणेश जोशी द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई व स्वतंत्रता दिवस पर अपना सम्बोधन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एव उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों,कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कियाl
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टीसी द्वारा प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक शिव अरोरा, मेयररामपाल सिंह, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थेl





















