
– अज़हर मलिककाशीपुर – चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है,सभी राजनीतिक पार्टिया वोटों की गणित बिठाकर चुनावी मैदान में जीतने के लिये समीकरण तैयार कर रही है।वही वोटों की इस गणित में आम आदमी पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने की कोशिशे शुरू कर दी है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने दीपक बाली ने ग्यारह घोषणाएं जनता के सामने रखी है,जिसमें उनकी प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना,पर्यटन स्थल के रूप में पौराणिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण कराना और साथ ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना शामिल है।
दीपक बाली ने डोर टू डोर कैंपेनिंग के दौरान जनता के बीच जाकर घोषणा पत्र देकर जनता से वोट देने की अपील की, साथ ही लम्बे समय से दूसरे राजनीतिक पार्टियों द्वारा की गयी काशीपुर की उपेक्षा पर भी कटाक्ष करते हुए जनता से परिवर्तन की बात कहकर विकास का साथ देने का अनुरोध किया है। इस मौके पर दीपक बाली के साथ आप कार्यकर्ताओं ने भी जोश के साथ जनता वोट अपील की।
घोषणा पत्र में मुख्य रूप से दीपक बाली निम्न घोषणाये है एक विधायक कार्यालय जनता का कार्यालय होगा, दो 30 दिनों में पार्टी के सत्ता में आने पर काशीपुर जिला बनेगा,तीन काशीपुर से जलभराव की समस्या समाप्त की जाएगी,चार गिरीताल एवं द्रोणासागर का सौंदर्य करण होगा, पाँच सिडकुल के नेपा एवं एस्कॉर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में 12 सौ एकड़, छः जमीन पर उद्योग स्थापित कर 30000 नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी, सात 109 सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर किया जाएगा, आठ एलडी भट्ट एवं सीतापुर आंख अस्पताल का सर्व सुविधा युक्त निर्माण किया जाएगा, नो नई गन्ना मिल की स्थापना की जाएगी व पुरानी गन्ना मिल पर किसानों एवं मजदूरों का बकाया 90 दिनों में दिया जाएगा,दस घर के ऊपर से जाती हुई बिजली की लाइनों को हटवाया जाएगा, ग्यारह जरूरतमंदों को सफेद राशन कार्ड दिलवाया जाएगा,बारह 180 दिनों में काशीपुर विधानसभा की सभी टूटी हुई सड़कों एवं नालियों को बनवाया जाएगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बारात घर बनाए जाएंगे।
उनकी इस घोषणा पत्र से आम जनता के बीच उनका अच्छा मैसेज पहुंच रहा है। जबकि अन्य पार्टिया अभी अपना चुनाव प्रचार शुरू नहीं कर पाई है।





















