– बंगाली समाज में उत्तम दत्ता ने शिव अरोरा के समर्थन में किया प्रचार।
– भाजपा प्रत्याशी कर रहे है जीतने का दावा
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने पार्टी प्रत्याशी शिव अरोरा को महानगर के रम्पुरा में लड्डुओं से तौला। जिससे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का समर्थन बढ़ता जा रह है। रम्पुरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन मतदाताओं ने उन्हें जीत का भरोसा दिलाया।
आप को बता दे कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का रम्पुरा क्षेत्र भाजपा के गढ़ माना जाता रहा है। इस इलाके में मतदाता बढ़चढ़ कर मतदान करते हैं। माना जाता है कि जिसे रम्पुरा का साथ मिलता है वही सफलता का परचम लहराता है।

यहां के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं और मोदी की नीतियों का समर्थन करते हैं। उनका मानना है कि देश और प्रदेश भाजपा सरकारों के हाथ में ही सुरक्षित है। बाकी राजनीतिक दल दौहरे चरित्र के साबित हुए हैं। किसी भी दल ने प्रदेश का विकास का ढ़ोल तो पीटा, लेकिन भला सिर्फ अपना और अपनों का ही किया है।
भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के रम्पुरा पहुंचने पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्साहित युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को लड्डुओं से तौला और उनका फूल मालाये पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया।
हाल ही में बंगाली समाज के भाजपा नेता उत्तम दत्ता ने भी शिव आरोरा के समर्थन में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उत्तम दत्ता का दावा है कि बंगाली समाज भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट देकर कामयाब बनाएंगे।





















