
– अज़हर मलिकबाजपुर – यहाँ राम भवन धर्मशाला में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के साथ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लंबे समय के बाद वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या में लोग पहुच रहे है।
बता दें कि बाजपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य कई दिनों से बंद पड़ा था। जिसको लेकर लगातार युवाओं द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की जा रही थी। इसी के चलते बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होते ही रामभवन धर्मशाला में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के लिए 600 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जो एक सही संदेश है।






















