
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – देवभूमि व्यापार मंडल ने करोना काल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सेज, सफाई कर्मचारियों का सुरक्षा किट एवं फूल माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जान की परवाह किए बगैर जिस तरह से डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा लोगों की सेवा की है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जागरूकता की ज्यादा जरूरत है और डॉक्टर और नर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ बखूबी निभा रहे हैं,

देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि जिन गंभीर मरीजों को कोई भी हॉस्पिटल इलाज करने से मना कर रहे थे, उनका इलाज मेडिसिटी हॉस्पिटल में किया गया और वह स्वस्थ होकर अपने-अपने घर भी पहुंचे यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे रुद्रपुर की पहचान मेडिसिटी हॉस्पिटल से होने लगी है। उन्होंने करोना काल में कार्य करने वाले सभी कोरोना वैरीयस को बधाई दी।
विकास शर्मा ने बताया कि देवभूमि व्यापार मंडल ने अभियान चला रखा है एक-एक करके सभी क्रोना वैरीयस को देवभूमि व्यापार मंडल सम्मानित करेगा और उनको प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी देगा।
डॉक्टर दीपक छाबड़ा ने देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिसिटी समाज के लिए हमेशा सेवा करता रहेगा और आपने जो यह मनोबल हमारे स्टाफ का बढ़ाया है। इसके लिए भी मैं आप सब का आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही उन्होंने कहां कि जिस प्रकार देवभूमि व्यापार मंडल के द्वारा डॉक्टर्स नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ का स्वागत सम्मान किया गया। इससे हम सबको ऊर्जा मिलेगी और हम इससे ज्यादा बेहतर सुविधाएं देकर मरीजों को ठीक कर के उनके घर पहुंचाने में मदद करेंगे।
इस दौरान स्वच्छ्ता किट साहनी फ़ूड के माध्यम से वितरण की गई। कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार डॉ भारत रावत, डॉ साहिल टन्डन, डॉ दीपक छाबडा, डॉ अंजु छाबडा, विकास बत्रा, विनय बत्रा, हितेश अरोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, हरजीत राठी आदि मौजूद थे।





















