
देहरादून – आपकी सेवा किसी के लिए नज़ीर बनती है, तो किसी के लिये प्रेरणा,ऐसा ही किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला के साथ भी हुआ है। उनके द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिये बेहतर उपाय किये जा रहे थे। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी उन्होंने बेहतर काम किया। इसके साथ ही किच्छा में में सूरजमल कॉलेज में 100 बीएड का आईसोलेशन कोबिड केयर सेंटर का निर्माण करवाया। इसके साथ-साथ शहर को सैनिटाइज कराने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा कराने में भी विधायक का सहयोग सराहनीय रहा।
विधायक राजेश शुक्ला की इस सामाजिक सेवा से उनके दिल्ली निवासी दोस्त भारत विकास परिषद के सदस्य एवं बक्शी ट्रांसपोर्ट के मालिक अमनजीत सिंह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भी समाजसेवा में हिस्सेदारी के लिये राजेश शुक्ला से संपर्क किया और इस संकट की घडी में अपना योगदान करने के बाबत चर्चा की। इसके बाद वो दिल्ली से देहरादून पहुंचे और राजेश शुक्ला भी देहरादून पहुंचे। अमनजीत सिंह ने विधायक राजेश शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेट किया
भारत विकास परिषद के सदस्य एवं बक्शी ट्रांसपोर्ट के मालिक अमनजीत सिंह का कहना है कि राजेश शुक्ला उनके दोस्त है,जब उन्होंने उनकी सेवाभाव को देखा तो वो अपने को खुद भी नहीं रोक पाए और इसके लिये उनकी प्रेरणा से योगदान देने की पेशकश की। मुझे आज बहुत ख़ुशी मिल रही है कि मैंने भी समाजसेवा में छोटा सा योगदान दिया। इंसान को एक दूसरे की मदद के लिये हमेशा आगे आना चाहिये ,इस संकट के घडी में सभी को मिलजुल कर मुकाबला करना होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 11 लाख रुपए का चेक सौंपते हुए भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर सरकार को मदद करने का भरोसा जताया है। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने अमनजीत सिंह का आभार प्रकट किया है।





















