
– नैनीताल पुलिस का सोशल मीडिया सैल कर रहा है लोगो की मदद– सोशल मीडिया साइट पर की गई शिकायतो पर हो रही है कार्यवाही
नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल जिले महिला एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी कोरोना महामारी के दौर में अपने पुलिस बल को न केवल ऊर्जा प्रदान कर रही है बल्कि ज़रूरतमंदो की मदद के लिये सोशल साईड का उपयोग भी कर रही है। जिससे बेड,आक्सीजन,प्लाज़्मा और दूसरी ज़रूरतों को भरपूर मदद भी करवा रही है।
सोशल साईड पर एक प्लाज़्मा ग्रुप का गठन भी किया हुआ है,जैसे ही किसी को प्लाज़्मा डोनेट की ज़रुरत होती है। तेज़ी के साथ यह ग्रुप उसकी मदद को पहुंच जाता है। पुलिस का यह चेहरा लोगो को सुखद एहसास करा रहा है।
यही नहीं,एसएसपी के निर्देशानुसार जिले पर गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल को विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर वर्तमान में कोरोना महामारी के दृष्टिगत मरीजो एवं परिजनों द्वारा अस्पतालों में हो रही अनियमितताओं एवम कालाबाजारी के संबंध में की जा रही शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान लेकर मॉनिटरिंग सैल द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ऐसे ही सोशल मीडिया साइट्स पर एक यूजर ने एक कॉमेंट किया कि बृजलाल हॉस्पिटल में जाने पर ICU बैड नही मिल पा रहा है, जिस पर उसे अगले 10 मिनट में ICU बैड मिल गया। इसके बाद उक्त कमेंट पर काठगोदाम पुलिस एवम जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृजलाल अस्पताल में चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और ICU बेड की उपलब्धता के संबंध में जांच की गई, रजिस्टरों को चैक किया गया, अस्पताल में भर्ती पेशेंट के तीमारदारों से संयुक्त टीम ने पूछताछ की गई।
यही नहीं, इसके अलावा संयुक्त टीम ने अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर हिदायत दी कि वे अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बैड, ICU बैड व रेडमिसिविर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता,आवंटन के संबंध में सुगम एवम् पारदर्शी व्यवस्था बनाएं और उसकी सूची अस्पताल परिसर में लगाए। अस्पताल परिसर में उच्चकोटी की सफाई व्यवस्था रखते हुए मेडिकल वेस्ट को सुरक्षित व नियमानुसार निस्तारित करने व अस्पताल में मौजूद तीमारदारों व कोविड वार्ड में नियुक्त स्टाफ की सुरक्षा का भी ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रत्येक कॉमेंट,शिकायत पर जनपद नैनीताल के सोशल मीडिया सैल द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।





















