– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही बकरी पालन एवं गौ पालन योजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा ने कुल 2.16 लाख के चेक लाभार्थियों को वितरित किये गए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, मंडल उपाध्यक्ष सुशील यादव, मंडल मंत्री नवजोत सिंह मौजूद रहें।
जिन लाभार्थियों को चैक दिये गये उनमें सैंजनी निवासी रामबृक्ष व रामबहादुर, राघवनगर निवासी राजनारायण व हरेराम, महाराजपुर निवासी ओमप्रकाश शामिल थे।





















