
– नेत्रदान कर पेश किया समाजसेवा का उदहारण*
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – श्री रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवी शंकर अग्रवाल जो हरीशंकर जी के भाई तथा चिराग अग्रवाल के पूज्यनीय पिताजी शिव शंकर अग्रवाल जी (सुपुत्र स्वर्गीय श्री गोवर्धन अग्रवाल जी) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सदस्यों की उपस्तिथि में नेत्रदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की.
स्वर्गीय शिव शंकर अग्रवाल जी का अंतिम संस्कार किच्छा रोड स्थित दूधियानगर मोक्षधाम में किया गया. श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अग्र समाज, सामाजिक एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारिओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मोक्ष धाम में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह,श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कृष्ण मित्तल, एस के मित्तल, प्रहलाद अग्रवाल, गोपी चंद अग्रवाल, नरेश शर्मा, हरीश अरोरा, सुभाष बेहड़, दीपक बेहड़, महावीर आज़ाद, गौरव राज बेहड़, सौरव राज बेहड़, सूरज प्रकाश भुसरी, राजेश बंसल, हरीश साहनी, विजेंद्र मित्तल, सुशील अग्रवाल, तारा चंद्र अग्रवाल, गुलशन गोयल, राजकुमार बिंदल, मोहन लाल अग्रवाल, बलवंत अरोरा, भूषण भाटिया, सी ए गौतम कथूरिया, यशपाल घई, अजय अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, रमन सिब्बल, अजीत भुसरी, संजय ठुकराल, रमेश जिंदल, राजेश जिंदल, ललित बंसल, प्रेम बंसल, आनंद रूंगटा, विजय गर्ग, नरेश मित्तल उपस्तिथ थे।



























