
– बेहड़ के प्रयासों से 39 लाख की लागत से 2 कार्यों की मिली स्वीकृति
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – विधायक के प्रयासों से जिला योजना” के तहत किच्छा विधानसभा के दो निर्माण कार्यों की स्वीकृती मिली। इसके तहत ग्राम खुरपिया में मोरपाल वाली सड़क लगभग 300 मी सी०सी० सड़क का निर्माण लागत 24.18 लाख, ग्राम शांतिपुरी नंबर 2 में सत्संग आश्रम वाली गली का निर्माण कार्य 200 मी लागत 15 लाख रुपए, दोनों कार्यों की कुल लागत 39.18 लाख रुपये है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा ये दोनों ही सड़के काफी जर्जर हालत में थी तथा इनके लिए वे लगातार प्रयासरत्त थे इनके निर्माण से स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी | इसके पश्चात लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ और नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किच्छा क्षेत्र के 7 छठ घाटों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

जिमसे विधायक निधि से निर्मित 3.26 लाख की लागत से चंदन नगर में छठ घाट वाली सडक, तथा नगर पालिका किच्छा से निर्मित वार्ड 6 किच्छा, गीतांजलि विहार कॉलोनी, वार्ड 2 चुकटी देवरिया, किशनपुर वार्ड और बंडिया भट्टा क्षेत्र में घाटों के निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य लोकार्पित किए गए।
विधायक बेहड़ ने कहा कि छठ पूजा आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया गया है। सभी वर्गों की धार्मिक और सामाजिक जरूरतें पूरी करना उनकी प्राथमिकता है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
इस दौरान नगर कंग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,दर्शन कोली,मेजर सिंह, रामबाबू,सभासद शिल्पी चौबे,संतोष अधिकारी,छोटेलाल कोली,संतोष ठाकुर,देवकी नन्दन,टीटू शर्मा,गुरचरण चन्नी,देवन्द्र मंड,सोमपाल.,मोहम्मद यामीन,शिब्बू सक्सेना,रमेश अमेठिया,धर्मेन्द्र सिन्धी,राजेश अरोरा आदि लोग उपस्थित रहे |






























