– संजीव कुमार सिंह ने पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, बोले- उनके मार्गदर्शन में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
– इंडिया नज़र ब्यूरोपंतनगर – भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत करते हुए पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राम माधव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर पुनः विजय हासिल करेगी। इस अवसर पर भाजपा के नेता संजीव खन्ना भी मौजूद थे।

























