– कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बोले—बिना भेदभाव सभी वार्डों में कराया जाएगा विकास कार्य
– इंडिया नज़र ब्यूरो सिरौलीकलां/किच्छा – सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एनयू खान के आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनयू खान ने कहा कि जनता ने सोच-समझकर अपने जनप्रतिनिधियों का चयन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद सभी मतदाताओं के साथ समान व्यवहार करेंगे। चुनाव में किसी ने वोट दिया हो या नहीं, सभी को साथ लेकर चलना और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
एनयू खान ने कहा कि सिरौलीकलां के विकास के लिए स्थानीय स्तर से लेकर देहरादून तक जहां भी आवश्यकता होगी, प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के पति एवं पूर्व प्रधान सईदुल रहमान, वार्ड एक की सभासद सना कुरैशी के प्रतिनिधि अफसर कुरैशी, वार्ड दो के सभासद फरियाद शाह, वार्ड तीन के सभासद सैयद सैम मियां एवं सभासद रुखसार के प्रतिनिधि, वार्ड चार के सभासद शारिक कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान आरिफ कुरैशी, चंदा भाई, मुन्ना खान, जाकिर खान, भूरा भाई, अमीर अहमद, नेताजी, आमिर खान, अजीमुद्दीन, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तस्लीम राजा, शोएब अंसारी और शुभराती भाई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

















