– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – उत्तराखंड जाट महासभा रुद्रपुर एवं युवा जाट महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डीडी चौक के पास बस स्टैंड के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में जाट समाज के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान जाट समाज के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया। बस स्टैंड से आने-जाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों और राहगीरों ने भी भंडारे में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान समाज के सदस्यों में सेवा, सहयोग और आपसी समन्वय की भावना देखने को मिली।

जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। महासभा की ओर से भविष्य में भी सामाजिक हित और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह सहरावत, सचिव हरजीत राठी, कोषाध्यक्ष सचिन देशवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण तोमर, चौधरी प्रदीप सांगवान, चौधरी यशवीर राठी (काशीपुर), चौधरी वेदपाल सिंह (काशीपुर), अजीत, चौधरी कृष्ण पाल राठी, चौधरी महाराज सिंह, सुधीर डागर, उदयवीर, चौधरी आशीष पुनिया, चंद्रवीर सिंह राठी, सुमित चौधरी, दुष्यंत चौधरी, अमरिंदर डागर, चौधरी रणधीर सिंह मलिक, विनीत चौधरी सहित जाट समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

















