– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – श्री सिडकुल गणेश उत्सव समिति, पंतनगर द्वारा सिडकुल गणेश महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में आज होटल रेडिसन, रुद्रपुर में *स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष बिष्ट -एसडीम/ सिडकुल आर अम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड धर्मेंद्र कुमार एवं हेड-एच आर विष्णु दत्त, राजेश मंडान- बजाज ऑटो उपस्थित रहे। शिविर में सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे गजेंद्र चौधरी, अजय तिवारी, संजय सिंघल, प्रदीप सांगवान, मयंक श्रीवास्तव, शिखर सिन्हा, राजेश मिश्रा, सहित सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का भी प्रतीक है। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त स्थानीय पार्क हॉस्पिटल ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर पार्क हॉस्पिटल-मेडिसिटी से रोशन लाल सैनी जी डॉक्टर रसिका चंद और टीम उपस्थित रहे। स्मृति ने रेडिसन के सीनियर श्री आशुतोष पांडे और रेडिसन टीम और सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

















