– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – पंजाब विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी की शानदार विजय पर आज रुद्रपुर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में के साथ मिष्ठान वितरण कर विजय की खुशी साझा की गई, इस अवसर पर युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और विजयी प्रत्याशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान युवाओं में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित युवा साथियों ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में ABVP की यह विजय छात्रहित, राष्ट्रहित और सकारात्मक विचारधारा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। यह परिणाम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और निरंतर छात्र हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर विपिन सिंह गहलौत, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर ने कहा कि देश का युवा आज राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे बढ़ रहा है। पंजाब विश्वविद्यालय की यह विजय युवाओं के विश्वास और उनकी मजबूत भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने विजयी प्रत्याशी एवं ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत नई ऊर्जा और उत्साह के साथ छात्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और जब युवा राष्ट्रहित एवं छात्रहित के सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ता है, तो निश्चित रूप से परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने विजय की खुशी एक-दूसरे के साथ साझा की।




















