– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के रुद्रपुर स्थित विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने परिवार सहित दोनों वरिष्ठ नेताओं का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद के स्वागत के लिए विधायक आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। नेताओं के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान देने का काम करती है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा, “मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी एवं हमारे लोकप्रिय सांसद आदरणीय अजय भट्ट जी का अपने आवास पर स्वागत एवं आतिथ्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। शीर्ष नेतृत्व का सान्निध्य हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक होता है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण से हमें नई ऊर्जा मिलती है तथा जनसेवा के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनता की सेवा के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, विक्की घई, मयंक कक्कड़, मनोज छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















