– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित प्रथम क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का खिलाड़ियों और आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर शहर के युवाओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आयोजक टीम की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति द्वारा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।




















