– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – नगर की प्रतिभाशाली बेटी साक्षी गुप्ता ने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन प्राप्त कर क्षेत्र एवं ऊधम सिंह नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
साक्षी गुप्ता के यूट्यूब चैनल “grasiii” पर वर्तमान में लगभग 2 लाख 31 हजार (231K) से अधिक सब्सक्राइबर हैं तथा चैनल पर 1 हजार से अधिक वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। अपनी मेहनत, रचनात्मकता एवं निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।
इस उपलब्धि पर साक्षी गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विवेकदीप सिंह ने कहा कि हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी नई पहचान बना रही है तथा समाज के लिए प्रेरणा बन रही है।
साक्षी गुप्ता की यह सफलता किच्छा क्षेत्र की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से कामना है कि वे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करें तथा प्रदेश एवं देश का नाम निरंतर रोशन करती रहें।




















