– 25 हजार की खरीदारी पर ग्राहकों को मिला इनामी योजना का लाभ, विजेताओं में दिखा उत्साह
– हिमांशु तिवारी,
देहरादून/रुद्रपुर – उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड “सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड” द्वारा आयोजित लकी ड्रा का भव्य आयोजन देहरादून शोरूम में संपन्न हुआ। इस विशेष ड्रा में 25 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को शामिल किया गया था। ड्रा के दौरान विजेताओं के नाम घोषित होते ही शोरूम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में रितु जी ने शानदार सेलेरियो कार जीती, जबकि द्वितीय पुरस्कार के रूप में पवन जी के नाम एक्टिवा स्कूटी निकली। इसके अलावा तृतीय पुरस्कार के रूप में होम एप्लायंस निकला। इसके साथ ही कई ग्राहकों को आकर्षक इनाम प्रदान किए गए। साथ ही अन्य कई भाग्यशाली विजेताओं को भी विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
– हिमांशु तिवारी,देहरादून/रुद्रपुर – उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड “सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड” द्वारा आयोजित लकी ड्रा का भव्य आयोजन देहरादून शोरूम में संपन्न हुआ। इस विशेष ड्रा में 25 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को शामिल किया गया था। ड्रा के दौरान विजेताओं के नाम घोषित होते ही शोरूम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में रितु जी ने शानदार सेलेरियो कार जीती, जबकि द्वितीय पुरस्कार के रूप में पवन जी के नाम एक्टिवा स्कूटी निकली। इसके अलावा तृतीय पुरस्कार के रूप में होम एप्लायंस निकला। इसके साथ ही कई ग्राहकों को आकर्षक इनाम प्रदान किए गए। साथ ही अन्य कई भाग्यशाली विजेताओं को भी विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विजेताओं और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजेताओं ने सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ज्वैलरी खरीदारी उन्हें इतने बड़े पुरस्कार दिला सकती है।
जानकारी के अनुसार सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड द्वारा अपने ग्राहकों के लिए विशेष इनामी योजना शुरू की गई थी, जिसके तहत 25 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लकी ड्रा कूपन दिया जाता था। यह योजना देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर स्थित सभी शोरूमों के ग्राहकों के लिए लंबे समय से चल रही इस स्कीम का भव्य ड्रा अब देहरादून में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के एमडी प्रदीप बंसल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को और मजबूत करने के लिए कंपनी समय-समय पर विशेष योजनाएं लेकर आती रहती है।
उन्होंने कहा, “हम हमेशा अपने ग्राहकों को कुछ अलग और यादगार देने का प्रयास करते हैं। यह केवल एक लकी ड्रा नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। उत्तराखंड में सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड पहला ऐसा ज्वैलरी ब्रांड है, जिसने ग्राहकों को खरीदारी के साथ इतने बड़े स्तर की इनामी योजना से जोड़ा है।”

दीपांशु बंसल ने कहा कि सुनारीका केवल ज्वैलरी का व्यवसाय नहीं कर रहा, बल्कि ग्राहकों के साथ भरोसे और रिश्तों की एक मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, शुद्धता और आधुनिक डिजाइनों के साथ विशेष अनुभव देना है।
उन्होंने कहा, “आज जिस तरह ग्राहकों का प्यार और विश्वास हमें मिल रहा है, वह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में भी हम उत्तराखंड के लोगों के लिए और बेहतर योजनाएं एवं नए कलेक्शन लेकर आएंगे।”

कार्यक्रम में मौजूद ग्राहकों ने भी सुनारीका की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार की योजनाएं ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती हैं और खरीदारी का अनुभव और भी खास हो जाता है।
इस मौके पर संकल्प मित्तल, संगीत पांडेय, दीपांशु बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और विजेताओं को सम्मानित किए जाने पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।




















