– वार्ड नंबर 4 के H ब्लॉक में विधायक निधि से हुआ मंदिर का सौंदर्यकरण, क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी लिया जायजा
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – वार्ड नंबर 4 स्थित H ब्लॉक में विधायक निधि से स्वीकृत मनसा देवी मंदिर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का रविवार को विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व विधायक शिव अरोरा ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधायक बनने के बाद से उन्होंने वार्ड नंबर 4 सहित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया गया है। मनसा देवी मंदिर में हाल निर्माण और टाइल्स लगाने का कार्य भी उसी विकास श्रृंखला का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, “जनता ने पिछले चार वर्षों में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े विकास कार्यों को जमीन पर उतरते देखा है। हमारा उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि हर वार्ड और हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना है। जिस ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर वर्षों तक धरने और आंदोलन होते रहे, उसे आज चौड़ा और व्यवस्थित मार्ग बनाकर जनता को समर्पित किया गया है।”
विधायक ने कहा कि झील क्षेत्र से शिवनगर तक लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को राहत मिली है। साथ ही खराब सड़क के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लगी है। उन्होंने कहा कि यदि जनसेवा का संकल्प और विकास का विजन स्पष्ट हो तो कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, विजय डे, शंकर विश्वास, मोनू निषाद, गीता शर्मा, आशा मुंजाल, पवन राणा, बीनू कुमार, अनिल शर्मा, साधना शर्मा, विशाल साह, महेश राय, मुकेश रस्तोगी, गोरंग, अमल मंडल, बप्पा, संजीव कुमार, भास्कर, असित, तापस, किशोर, महेश, सूचीत्रा, दीपाली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।