– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सहकारी क्रय-विक्रय समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर ठाकुर जगदीश सिंह का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
सम्पन्न चुनाव में ठाकुर जगदीश सिंह अध्यक्ष निखिल द्विवेदी उपाध्यक्ष एवं अशोक गावड़ी,सुनीता मौर्य,मनोज कुमार,ज्ञानवती,रामजी सिंह,राम भुवन, केशव संचालक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं तरुण दत्ता को उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित किया गया।

वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में समिति को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह लंबे समय से समाज एवं सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित में कार्य करते आ रहे हैं। उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने से क्रय विक्रय समिति और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह के अध्यक्ष बनने से सहकारिता क्रय विक्रय समिति को मजबूती मिलेगी और समिति विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर समिति को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ठाकुर जगदीश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समिति एवं किसानों के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र सौंपा गया।।




















