– इंडिया नज़र ब्यूरो देहरादून/किच्छा – भाजपा युवा नेता कैलाशी नरेंद्र टाकुली उर्फ तारी भाई ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने किच्छा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा।
तारी टाकुली ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष किच्छा डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा और बेहतर उच्च शिक्षा के लिए नए विषय शुरू किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई छात्र-छात्राओं को पसंदीदा विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मुलाकात के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि युवाओं की शिक्षा और भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार संवेदनशील है। उन्होंने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में किच्छा के युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात मिल सकती है।
भाजपा युवा नेता कैलाशी नरेंद्र टाकुली ने कहा,“किच्छा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। डिग्री कॉलेज में नए विषय शुरू होने से छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। मैं लगातार क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हूं और आगे भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”




















