– शस्त्र संचालन, स्वास्थ्य प्रबंधन और विभागीय अनुशासन पर दिया विशेष जोर
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परेड के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने जवानों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन एवं कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी ने जवानों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, योग और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का फिट रहना कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। भविष्य की चुनौतियों और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को शस्त्रों के सुरक्षित संचालन एवं रख-रखाव की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
परेड समाप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की परेड और निरीक्षण से जवानों में अनुशासन, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।