– एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से फोन पर वार्ता कर जल्द खुलासे की मांग, व्यापारियों में आक्रोश
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – शहर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में रेड चीफ सहित चार शोरूम में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण किया और पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने दूरभाष पर उत्तम सिंह नेगी से वार्ता कर चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर के बीचो-बीच इस प्रकार की वारदात होना गंभीर चिंता का विषय है और इससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
विधायक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद रोडवेज की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में पुलिस को जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो एसटीएफ की टीम गठित कर मामले का खुलासा किया जाए ताकि व्यापारियों का विश्वास कायम रह सके।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “रुद्रपुर के मुख्य बाजार में इस तरह की चोरी की घटना बेहद गंभीर है। व्यापारी हमारे शहर की आर्थिक रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मैंने पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि इस मामले में जितनी भी टीमें लगानी पड़ें लगाई जाएं और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए। दोषियों की गिरफ्तारी होने से व्यापारियों में बना भय का माहौल समाप्त होगा और अपराधियों को भी सख्त संदेश जाएगा।”
विधायक ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में रहेंगे।
इस मौके पर एसएसआई अनिल कुमार, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदान, वरुण सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।