– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के दिशा-निर्देशन में की गई हैं।
प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा जारी सूची में किच्छा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शैली फुटेला को चंपावत जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कमला चुफाल को जिले का प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पार्टी हित में समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
शैली फुटेला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नगर के अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त सह प्रभारी शैली फुटेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगी। भाजपा की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करूंगी।”