– रम्पुरा क्षेत्र में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, एसएसपी अजय गणपति बोले — कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – रम्पुरा क्षेत्र में चाउमीन खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब कुछ युवकों ने विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, रम्पुरा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच चाउमीन खाने के दौरान कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद के बाद कुछ युवक आक्रामक हो गए और उन्होंने क्षेत्र में फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश देखने को मिला।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को मौके पर भी लेकर पहुंची, जहां कानून का भय दिखाते हुए साफ संदेश दिया गया कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों को हिंसा का रूप देना समाज और कानून दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कानून का सम्मान करते हुए संयम और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई की सराहना की है।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रम्पुरा क्षेत्र में चाउमीन खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब कुछ युवकों ने विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश दिया।