– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – चम्पावत में भाजपा एवं उत्तराखंड सरकार को बदनाम करने की कथित साजिश को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में भारी आक्रोश देखने को मिला। रुद्रपुर स्थित भगत सिंह चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर झूठी और षड्यंत्रकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता से घबराकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस ने एक नाबालिग बच्ची का सहारा लेकर भाजपा और राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की जांच में पूरा मामला झूठा साबित हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की षड्यंत्रकारी राजनीति का चेहरा प्रदेश की जनता के सामने एक बार फिर उजागर हुआ है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग करता है ताकि इसके पीछे शामिल सभी षड्यंत्रकारी चेहरे बेनकाब हो सकें।
इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में कांग्रेस इतने निचले स्तर तक जा सकती है, इसकी कल्पना जनता ने कभी नहीं की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ने उनकी विधानसभा क्षेत्र में झूठा षड्यंत्र रचने का प्रयास किया, जो अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

विधायक शिव अरोड़ा का कहना है कि “कांग्रेस ने राजनीति को शर्मसार करने का काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता से बौखलाकर झूठे आरोपों और षड्यंत्रों के जरिए भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाए, क्योंकि हमें आशंका है कि इसके पीछे कई बड़े चेहरे और कांग्रेस से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मीना शर्मा, प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, स्वाति शर्मा, गीता भारद्वाज, रजनी रावत, आशा मुंजाल, पूनम गुप्ता, रेनू जुनेजा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत, नवजोत सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।