– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने कहा कि “महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी को कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करने और अपने सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि “महाराणा प्रताप का जीवन देश और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।”
वहीं राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि “महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी समझौता नहीं किया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश दुआ, गुरुचरण सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह, मेजर सिंह, सुनीता कश्यप, कलावती, संतोष ठाकुर, सरवर हुसैन, राजेश अरोड़ा, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, मंगली प्रसाद, दानिश मलिक, रामचंद्र, देवकीनंदन, दीप हंसपाल, सर्वेश, रजनी, चंदा, हंसिनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।