– मोदी मैदान में जल्द बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, काशीपुर बाईपास पर पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग अगले सप्ताह से शुरू
– इंडिया नज़र ब्यूरो,
– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विधायक शिव अरोरा ने विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कई परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
बैठक में विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2023 में स्वीकृत त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण परियोजना की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 32 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बावजूद कार्य निर्धारित समय और गति के अनुसार नहीं हो रहा है।
बैठक में विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2023 में स्वीकृत त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण परियोजना की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 32 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बावजूद कार्य निर्धारित समय और गति के अनुसार नहीं हो रहा है।

विधायक ने त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक चल रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई, वहीं डीडी चौक से अटरिया मोड़ मेडिकल कॉलेज तक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक की नाराजगी के बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में जिस विभाग की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने अक्टूबर 2026 तक अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से शहर में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में विधायक शिव अरोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल मोदी मैदान खेल स्टेडियम परियोजना की भी समीक्षा की गई। प्रथम चरण के लिए 26.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। जिला विकास प्राधिकरण ने बताया कि अगले 15 दिनों में टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप रुद्रपुर में एक भव्य और आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम रुद्रपुर में खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा।
बैठक में काशीपुर बाईपास परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर जल संस्थान पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू करेगा। इससे पहले विद्युत विभाग पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ कर चुका है।
किच्छा बाईपास रोड स्थित पुराने ट्रेजरी कार्यालय में प्रस्तावित बंग भवन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
बैठक में हरि चान गुरु चान स्मृति छात्रवृत्ति कोष की भी समीक्षा की गई। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस कोष की राशि 2 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की गई है, जिसका लाभ बंगाली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलना चाहिए। उन्होंने छात्रवृत्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम मनीष बिष्ट, एनएच पीडी अचल जिंदल, परियोजना अधिकारी हिमांशु जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




















