– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की जीत के बाद रुद्रपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में समर्थक विधायक कार्यालय पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चा में रही ‘झालमुड़ी’ भी जश्न का हिस्सा बनी, जहां विधायक और कार्यकर्ताओं ने साथ बैठकर इसे खाकर खुशी जाहिर की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास की मुहर है और विपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां की जनता ने बदलाव का संदेश दिया है और अब राज्य में विकास व कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने आगे कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और आने वाले चुनावों में भी भाजपा मजबूती से प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम में इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, प्रीत ग्रोवर, हिमांशु शुक्ला, वेद ठुकराल, मयंक कक्कड़, तोसीन खान, परवेज खान आदि लोग मौजूद रहें।