– इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – जनपद के होनहार खिलाड़ी क्षितिज सिंह ने श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 9 से 12 अप्रैल तक साउथ एशियन जु-जित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में डिंगाना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, श्रीलंका में आयोजित हुई थी।
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षितिज सिंह ने एडल्ट्स आयुवर्ग के (-85 किग्रा) भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने टीम इवेंट ‘डूओ शो मिक्स्ड’ में हल्द्वानी की खिलाड़ी श्रीपर्णा जोशी के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक भी हासिल किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला जु-जित्सु एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती, उद्योगपति महेश ठाकुर और एशियाई खिलाड़ी कृष्ण साना सहित कई गणमान्य लोगों ने क्षितिज सिंह का भव्य स्वागत किया। उन्हें माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा।
जिला जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि क्षितिज सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कोच ऋषि पाल भारती की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वर्ष 2018 से जिले में जू-जित्सु खेल को नई पहचान मिली है, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक के रूप में सामने आ रहा है। मुख्य कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि क्षितिज पिछले 10 वर्षों से जू-जित्सु का कठोर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक और जॉर्डन में आयोजित नौवीं एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
कोच और एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि क्षितिज सिंह भविष्य में भी देश के लिए ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हर संभव सहयोग दिलाया जाएगा।