– इंडिया नज़र ब्यूरो खटीमा – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के दिशा निर्देश में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर एक विशाल जन आक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेते हुए अपने अधिकारों और सम्मान के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में महिलाओं और युवाओं का उत्साह और आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला।
कार्यक्रम केवल एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनभावनाओं का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया, जिसमें महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि नारी सम्मान और अधिकारों के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

रैली के दौरान कांग्रेस, टीएमसी, डीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग नहीं दिया, जो निंदनीय है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, मनीष सैनी, मोहिनी पोखरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, शशांक वर्मा, अमित पांडे, जीवन धामी, धाना भंडारी और रचित सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।




















