– भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर बोला हमला
– भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, महापौर विकास शर्मा और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। शांति मेहरा ने आरोप लगाया कि महिलाओं को उनका अधिकार न मिल पाए, इसके लिए कांग्रेस ने संसद में इस विधेयक की राह में बार-बार बाधाएं डालीं और इसका विरोध किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे बेटियों की शिक्षा और सम्मान को बढ़ावा मिला है।

शांति मेहरा ने आगे कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, मुद्रा योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना में घरों की चाबियां महिलाओं को देकर उन्हें अधिकार दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मातृ वंदन योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीति महिलाओं को बराबरी का अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की है, जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक केवल वोट बैंक की राजनीति की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है।
जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस के “दोहरे चरित्र” को उजागर करेंगे और जनता को सच्चाई से अवगत कराएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की मातृशक्ति भाजपा की नीतियों के साथ खड़ी है और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।