– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – फीनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर क्षेत्र में गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 14 मेधावी छात्रों ने शानदार अंकों के साथ सफलता प्राप्त की, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर छात्रा महक पांडे ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं अर्जा फातिमा ने 94.6% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विषयवार टॉपर्स की बात करें तो अर्जा फातिमा ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक और अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि महक पांडे ने हिंदी विषय में 99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


विद्यालय प्रबंधन अंशुमान जिंदल एवं हिमांशु यादव ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।





















