– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल (भगत सिंह चौक) पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद कांस्य प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही सांसद निधि और विधायक निधि से कराए गए सौंदर्यकरण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।
बताया गया कि लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस स्थल का करीब 20 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है, जिसमें 10 लाख रुपये सांसद निधि और 10 लाख रुपये विधायक निधि से खर्च किए गए। कार्यक्रम में सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताया गया कि लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस स्थल का करीब 20 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है, जिसमें 10 लाख रुपये सांसद निधि और 10 लाख रुपये विधायक निधि से खर्च किए गए। कार्यक्रम में सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महापुरुषों के स्थलों को भव्य और आकर्षक बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगत सिंह चौक पिछले 20 वर्षों से उपेक्षित था, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने इसका स्वरूप बदलने का संकल्प लिया था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह स्थल अव्यवस्थित था और पार्किंग स्थल बन गया था, लेकिन अब इसे एक भव्य और आकर्षक स्मारक के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी शहर में महापुरुषों के स्थलों को इसी तरह विकसित किया जाएगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और ऐसे महान व्यक्तित्वों के स्मारक हमेशा सम्मानजनक और प्रेरणादायक होने चाहिए। उन्होंने इस कार्य को शहर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह स्थल अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए जनप्रतिनिधियों ने आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, राजीव शुक्ला, प्रमोद मित्तल, संजय आर्य, मयंक कक्कड़, रेनू जुनेजा आदि लोग मौजूद रहें।





















