| इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – रूद्रपुर में लगातार बिगड़ती एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर समाजसेवी सुशील गाबा ने अपने साथियों और स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने पीसीएस अधिकारी ऋचा शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बीते माह प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शहर के ट्रांजिट कैंप, भदईपुरा, रम्पुरा समेत कई क्षेत्रों में लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर गैस सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। मजदूर वर्ग अपनी दिहाड़ी छोड़कर लाइन में लगने को विवश है, जिससे आर्थिक संकट और बढ़ रहा है।
समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण छोटे होटल, ढाबे और उनसे जुड़े हजारों कामगारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मोनू निषाद ने प्रशासन से मांग की कि बढ़ते बैकलॉग को खत्म करने के लिए पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और टास्क फोर्स बनाकर होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू किया जाए। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश गौरी ने गैस एजेंसियों पर भी सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठाई।
समाजसेवी सुशील गाबा का कहना है कि रूद्रपुर में गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब मजदूरों, गृहणियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा,“प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी के निर्देश दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्था बिल्कुल फेल है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे मजदूरों की दिहाड़ी तक छिन रही है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी मांग है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे, गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे और होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू करवाए। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”
इस दौरान सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, गौतम घरामी, राजेश तनेजा, विकास विश्वास, सिद्धांत ग्रोवर, अरुण अरोरा, हन्नी गंगवार, विशाल साहा, सागर बोस, मनोज घोष, ऋषभ वर्मा, करन निषाद, सुमित गुप्ता, ध्रुव निषाद, विशाल अनेजा, सुखवंत सिंह, सुकुमार मंडल, जयपाल टंडन, हर्ष अरोरा और छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर सहित कई लोग मौजूद रहे।