– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – कांग्रेस का दामन थामने के बाद पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में ग्रामसभा बरी राई के ग्राम मुकंदपुर में सिख समाज के लोगों द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव को लेकर हुंकार भरी।
उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।
ठुकराल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग निराश है और जनता अब सही समय का इंतजार कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से विकास और भाईचारे की राजनीति करती आई है और सर्वसमाज के हित इसी पार्टी में सुरक्षित हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का का कहना है कि “मैं अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास के दम पर यह लड़ाई लड़ रहा हूं। आज प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा मंच है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति करती है। 2027 में हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और सिख समाज के लोगों ने एक स्वर में ठुकराल को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया।