– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रुद्रपुर के जगतपुरा क्षेत्र में राशन वितरण में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद विधायक शिव अरोरा के सख्त रुख ने खाद्य आपूर्ति विभाग को हरकत में ला दिया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लिखित आदेश जारी कर 25 मार्च से एक माह से लंबित राशन वितरण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर माह का राशन न मिलने की शिकायत पर विधायक शिव अरोरा स्वयं राशन डिपो पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें घेरकर अपनी समस्या बताई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक दिसंबर का राशन नहीं मिला और डिपो संचालक का व्यवहार भी ठीक नहीं है।

शिकायत सुनते ही विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही डिपो संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि गरीबों के हक में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक की सख्ती के बाद विभाग ने 25 मार्च से इस माह के राशन के साथ एक माह का लंबित राशन भी वितरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब क्षेत्र की जनता को उनका पूरा हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “गरीबों के हक का एक-एक दाना उनके चूल्हे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 25 मार्च से सभी पात्र लाभार्थियों को लंबित राशन उपलब्ध कराया जाएगा, यह हम सुनिश्चित करेंगे।”
इस दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, निमित्त शर्मा, विपिन, बलाई विश्वास और सौरभ विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।