– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा – किच्छा क्षेत्र के दरऊ चौराहे पर लंबे समय से लंबित पड़ी कट खोलने की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कल 22 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जा रहा है।
विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दरऊ रोड पर कट बंद होने के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पूर्व में भी कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विधायक का कहना है कि बरेली और अन्य स्थानों से नगर के बस स्टेशन पर आने वाली रोडवेज की बसे बाईपास से होकर गुज़र जाती है। जिससे यात्रियों को हाई वे सड़क पर उतार दिया जाता है। जिससे उनकी जान सड़क पार करने में जोखिम में पढ़ जाती है। साथ ही बस का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को असुविधा हो रही है।
उन्होंने इसे जन सुरक्षा और जन सुविधा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि अब जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का समय आ गया है। इसी उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जा रहा है।
विधायक ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहित की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की है, ताकि प्रशासन तक जनता की समस्या प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि “दरऊ चौराहे पर कट बंद होने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। मैंने कई बार प्रशासन से इस कट को खोलने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह सिर्फ एक सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और सुविधा का सवाल है।
अब हम शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करेंगे। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि हमारी आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचे।”