


– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – किच्छा क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि Phoenix Senior Secondary School को अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से इंटरमीडियट (कक्षा 12वीं) तक की मान्यता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय के निरंतर प्रयास, बेहतर शैक्षणिक माहौल और समर्पित शिक्षकों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
विद्यालय को मिली इस मान्यता से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की आवश्यकता कम होगी, जो एक बड़ी राहत की बात है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि केवल स्कूल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे Phoenix परिवार, अभिभावकों, मेहनती विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

इस मौके पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्कूल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
प्रबंधक हिमांशु यादव का कहना है कि “Phoenix Senior Secondary School को CBSE से इंटरमीडियट तक की मान्यता मिलना हमारे लिए एक मील का पत्थर है। यह हमारे वर्षों की मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम आगे भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

प्रबंधक अंशुमन जिंदल ने कहा “हमारा लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर भी पूरा ध्यान देना है। CBSE मान्यता मिलने से अब हम विद्यार्थियों को और बेहतर अवसर प्रदान कर सकेंगे। हम अभिभावकों का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम पर विश्वास जताया।”
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी से लेकर इंटरमीडियट तक सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ विद्यालय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।























