


– विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक टीम संग किया स्थलीय निरीक्षण, 2026 तक कार्य पूरा होने का दावा
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण परियोजना को अब तेजी मिलने जा रही है। इसी क्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान एडीएम, नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करना था।
निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा ने बताया कि शुक्रवार से विद्युत विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग और मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग मौके पर मौजूद रहकर समन्वय करेगा।
इस दौरान एडीएम, नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करना था।
निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा ने बताया कि शुक्रवार से विद्युत विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग और मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग मौके पर मौजूद रहकर समन्वय करेगा।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों के कटान का कार्य भी शुरू होगा। पेड़ कटान के बाद जल संस्थान द्वारा पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे आगे का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल सके।
विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी कि गैरसैंण सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 13.94 करोड़ रुपये की डीपीआर की दूसरी किश्त जारी करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की उच्च स्तरीय समिति (डीएसपी) द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और आगामी कुछ दिनों में दूसरी किश्त जारी होने की उम्मीद है।
स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने डिवाइडर से 60-60 फीट पर किए गए चिन्हांकन का भी मुआयना किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह चौड़ीकरण कार्य 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पूरा होने के बाद इस मार्ग पर लगने वाले जाम से हजारों लोगों, खासकर स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि विभागीय समन्वय की कमी के चलते कार्य की गति धीमी थी, लेकिन अब इसे तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारी स्थल का निरीक्षण करेंगे और हर 15 दिन में कार्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, जो भी बाधाएं थीं उन्हें दूर कर लिया गया है और अब कार्य में तेजी लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार दिनेश, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार, जेई हरीश बसेड़ा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी, जल संस्थान के ईई चेतन चौहान सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।






















