– ग्राम सभा में करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए : विधायक बेहड़
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
किच्छा – विधानसभा क्षेत्र किच्छा की ग्राम सभा मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ का ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से ग्राम सभा मलसी में अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के तहत ग्राम सभा में तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा विधायक निधि से श्मशान घाट का निर्माण, पुलिया का निर्माण, गुरुद्वारे में विकास कार्य तथा मंदिर में निर्माण कार्य सहित कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य पूरे किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला है।

विधायक बेहड़ ने कहा कि पूर्व के प्रतिनिधि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की बातें करते हैं, लेकिन उन्होंने ग्राम सभा में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं कराया। एक ही ग्राम सभा में करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि उनके निरंतर प्रयासों से शिमला कुर्रेया मार्ग तथा अटरिया–शांतिपुरी–नगला मार्ग के निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी देश के दूरदर्शी नेता हैं और अब देश की जनता धीरे-धीरे उनकी सोच और विचारों को समझने लगी है।
विधायक बेहड़ ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में सभी लोग क्षेत्र के विकास के लिए उनका साथ दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। इस दौरान गुरदास कालड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र दास, अशोक चुग, गुलशन सिंधी, नबी हसन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।