


– एसएसपी अजय गणपति की कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले बड़े नेटवर्क की जांच शुरू
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – प्रदेश में नकल माफिया और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एनसीईआरटी किताबों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ट्रक और गोदाम से करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संदिग्ध/फर्जी किताबों का विशाल जखीरा बरामद किया है।
कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 10:15 बजे कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में संदिग्ध NCERT किताबें लोड कर किरतपुर रोड स्थित आनंदम गार्डन के पास से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैंटर संख्या UP37BT-0562 को रोककर तलाशी ली।
कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 10:15 बजे कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में संदिग्ध NCERT किताबें लोड कर किरतपुर रोड स्थित आनंदम गार्डन के पास से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैंटर संख्या UP37BT-0562 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी संख्या में NCERT की किताबें बरामद हुईं। वाहन चालक से पूछताछ में उसने बताया कि किताबें किरतपुर स्थित एक गोदाम से लोड कर मेरठ ले जाई जा रही थीं। चालक द्वारा दिखाए गए इनवॉइस और अन्य दस्तावेजों की जांच करने पर उनमें कई विसंगतियां पाई गईं, जिससे किताबों के फर्जी होने का संदेह गहरा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने किताबों की जांच के दौरान लोगो, प्रिंटिंग क्वालिटी, कागज की बनावट और वाटरमार्क में गड़बड़ी पाई, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया किताबों को फर्जी/नकली बताया गया।

ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस टीम किरतपुर स्थित एक गोदाम तक पहुंची। गोदाम में ताला लगा हुआ था, इसलिए सुरक्षा के लिए रात में पुलिस बल तैनात किया गया। 15 मार्च को तहसीलदार रुद्रपुर, मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में गोदाम का ताला खुलवाया गया, जहां अंदर भारी मात्रा में NCERT की संदिग्ध किताबें संग्रहीत मिलीं।
जांच में पता चला कि उक्त गोदाम राजेश कुमार जैन निवासी रुद्रपुर का है, जिसने इसे संदीप पुत्र रामभूर निवासी मेरठ को किराए पर दिया हुआ था।
पुलिस के अनुसार बरामद किताबों के फर्जी होने की आशंका के मद्देनजर मामले की सूचना एनसीईआरटी को भी भेजी जा रही है। पूरे मामले में किताबों की सप्लाई चेन, प्रिंटिंग स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






















