– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार और अवैध तमंचों की घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा इन अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मुलाकात के दौरान ठुकराल ने एसएसपी को बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव खासकर युवाओं और समाज पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण अपराधों में भी इजाफा हो रहा है, ऐसे में इस पर प्रभावी अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अवैध तमंचों की उपलब्धता और उनके दुरुपयोग की घटनाओं पर भी चिंता जताई। ठुकराल ने कहा कि अवैध हथियारों के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित होती है और आम जनता में भय का माहौल बनता है, इसलिए पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व विधायक ने नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को भी एसएसपी के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में तत्काल व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस इन सभी मुद्दों को पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे, अवैध हथियारों और बच्चों के उत्पीड़न जैसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।